पिता-पुत्र घायल, रिम्स रेफर

चक्रधरपुर : चक्रघरपुर-रांची मुख्य मार्ग एनएच-75 बंदगांव प्रखंड के टेबो-चाकी के बीच बस व मारुति में धक्का होने से दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. टेबो थाना में घायलों को प्राथमिक उपचार करने के बाद चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिये रांची रिम्स रेफर कर दिया […]

चक्रधरपुर : चक्रघरपुर-रांची मुख्य मार्ग एनएच-75 बंदगांव प्रखंड के टेबो-चाकी के बीच बस व मारुति में धक्का होने से दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये.

टेबो थाना में घायलों को प्राथमिक उपचार करने के बाद चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिये रांची रिम्स रेफर कर दिया है. जानकारी के मुताबिक रांची हरमु निवासी कन्हैया लाल कुमावत ( 65) व उनके पुत्र पंकज कुमार कुमावत के साथ अपने मारुती कार से चक्रधरपुर आ रहे थे.

इस क्रम में चक्रधरपुर से रांची की ओर जा रही चंचल बस टेबो व चाकी के बीच धक्का मार दिया. घटना सुबह आठ बजे की बतायी जा रही है. इस घटना में कन्हैया लाल कुमावत व पुत्र पंकज कुमार कुमावत गंभीर रूप से जख्मी हो गये. कन्हैया लाल के सिर में गहरी चोट लगी है, जबकि पंकज के दाहिना पैर टूट गया है. घटना के बाद टेबो के एसआइ जेपी केसरी तत्काल इलाज के लिये अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >