परीक्षा नियंत्रक डॉ पाणि हटे, डॉ प्रभात को प्रभार

केयू के वर्कर्स कॉलेज में योगदान देने का आदेश चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय में सोमवार को कुलपति डॉ शुक्ला मोहांती की अध्यक्षता में सिंडिकेट की बैठक हुई, जिसमें परीक्षा नियंत्रक डॉ पाणि के चार साल का लीन रद्द कर वर्कर्स कॉलेज जमशेदपुर में योगदान देने का आदेश दिया गया. साथ ही परीक्षा विभाग के ओएसडी […]

केयू के वर्कर्स कॉलेज में योगदान देने का आदेश

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय में सोमवार को कुलपति डॉ शुक्ला मोहांती की अध्यक्षता में सिंडिकेट की बैठक हुई, जिसमें परीक्षा नियंत्रक डॉ पाणि के चार साल का लीन रद्द कर वर्कर्स कॉलेज जमशेदपुर में योगदान देने का आदेश दिया गया. साथ ही परीक्षा विभाग के ओएसडी डॉ प्रभात कुमार सिंह को अतिरिक्त प्रभार दिया गया.

डॉ पाणि को जेपीएससी की ओर से जून 2017 को परीक्षा नियंत्रक के पद पर नियुक्त किया गया था. इधर, डॉ पीके पाणी को मंगलवार देर शाम 5.57 बजे मेल प्राप्त हुआ. वहीं 5.34 बजे परीक्षा विभाग में पत्र रिसीव किया गया. इस पर डॉ पाणि ने नराजगी जताते हुए कहा कि विवि को समय देना चाहिये. कई महत्वपूर्ण कागजात होते हैं. उन्होंने कहा, ईमानदारी से काम करने का परिणाम विवि ने दिया. मौके पर कुलसचिव डॉ एसएन सिंह, डॉ एके झा, अमिताभ सेनापति समेत सिंडिकेट के सदस्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >