ग्रामीणों की पिटाई से घायल राशन डीलर को अस्पताल से छुट्टी मिली

चाईबासा : मुफस्सिल थानांतर्गत बुरुजोल में ग्रामीणों की पिटाई से घायल राशन डीलर नीलम बानरा को बुधवार को सदर अस्पताल से छुट्टी मिल गयी. करीब 15 दिनों तक श्रीमती बानरा सदर अस्पताल में भर्ती रही. वह अस्पताल में पुलिस की निगरानी में थी. छुट्टी मिलने के बाद वह अपने घर बासा टोंटो चली गयी. विदित […]

चाईबासा : मुफस्सिल थानांतर्गत बुरुजोल में ग्रामीणों की पिटाई से घायल राशन डीलर नीलम बानरा को बुधवार को सदर अस्पताल से छुट्टी मिल गयी. करीब 15 दिनों तक श्रीमती बानरा सदर अस्पताल में भर्ती रही.

वह अस्पताल में पुलिस की निगरानी में थी. छुट्टी मिलने के बाद वह अपने घर बासा टोंटो चली गयी. विदित हो कि 29 अगस्त को बुरुजोल गांव में राशन नहीं देने का आरोप लगाकर कार्डधारियों ने डीलर के साथ मारपीट की थी. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया. उसके हाथ, पीठ, मुंह, सिर, पैर व कमर में गंभीर चोट आयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >