हाथी ने घर तोड़ा रात भर आंगनबाड़ी में रहा परिवार

जैंतगढ़ : चंपुआ वन क्षेत्र के माटी होडा शाही में गोवर्धन मुंडा का घर झुंड से भटके दंतैल हाथी ने गिरा दिया. मंगलवार की शाम खेत से लौटने के बाद गोवर्धन अपने परिवार के साथ तालाब गया था. शाम 7:00 बजे हाथी ने घर को ध्वस्त कर दिया. तीन क्विंटल धान और एक क्विंटल चावल […]

जैंतगढ़ : चंपुआ वन क्षेत्र के माटी होडा शाही में गोवर्धन मुंडा का घर झुंड से भटके दंतैल हाथी ने गिरा दिया. मंगलवार की शाम खेत से लौटने के बाद गोवर्धन अपने परिवार के साथ तालाब गया था.

शाम 7:00 बजे हाथी ने घर को ध्वस्त कर दिया. तीन क्विंटल धान और एक क्विंटल चावल बर्बाद कर दिया. गोवर्धन का पूरा परिवार ने आंगनबाड़ी केंद्र में रात गुजारी. वन विभाग की टीम ने पहुंचकर हाथी को मृगसिधा जंगल की ओर खदेड़ा. जानकारी के अनुसार चंपुआ क्षेत्र में 30 हाथी मौजूद हैं. झारखंड से 9 हाथी आए हैं. चंपुआ के रेंजर घनश्याम पात्रो ने कहा कि चंपुआ वन क्षेत्र के बालीबान्ध, चम्पुआ, जोड़ा और बामेबारी में 10-10 टीम बहाल की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >