चाईबासा : दुधमुंही बेटी की हत्या कर आंगन में दफनाया, पिता गिरफ्तार

चाईबासा : कुमारडुंगी थाना अंतर्गत करसा कोला गांव के बासकी टोला में पिता पर ढाई माह की बेटी की हत्या का आरोप लगा है. यह आरोप बच्ची की मां ने लगाया है. सोमवार को पुलिस ने बच्ची का शव घर के आंगन से बरामद किया. साथ ही आरोपी पिता कृष्णा तियु को गिरफ्तार कर लिया […]

चाईबासा : कुमारडुंगी थाना अंतर्गत करसा कोला गांव के बासकी टोला में पिता पर ढाई माह की बेटी की हत्या का आरोप लगा है. यह आरोप बच्ची की मां ने लगाया है. सोमवार को पुलिस ने बच्ची का शव घर के आंगन से बरामद किया. साथ ही आरोपी पिता कृष्णा तियु को गिरफ्तार कर लिया है.

कृष्णा तियु ने गुरुवार को घरेलू विवाद में अपनी पत्नी सोमवारी तियु को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. इसके बाद पत्नी को उसके मायके झींकपानी थाना क्षेत्र के बुरूबासा गांव पहुंचा कर वापस लौट आया. आरोपी ने बच्ची को मां की गोद से छीन कर अपने पास ही रख लिया था. शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे ही बच्ची की मौत हो गयी. इसके बाद पिता कृष्णा तियु ने घर के आंगन में ही बच्ची को दफना दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >