पीएम आवास में धीमे प्रखंडों को एक माह का अल्टीमेटम

जिले में 11 हजार पीएम आवास का लक्ष्य, अबतक 50 प्रतिशत भी नहीं पहुंचा चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले में पीएम आवास निर्माण में तेजी नहीं दिखाने वाले बीडीओ पर गाज गिर सकती है. दरअसल डीडीसी कार्यालय में वैसे प्रखंडों को सूचीबद्ध किया जा रहा है, जहां पीएम आवास निर्माण धीमा है. गुदड़ी प्रखंड में […]

जिले में 11 हजार पीएम आवास का लक्ष्य, अबतक 50 प्रतिशत भी नहीं पहुंचा

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले में पीएम आवास निर्माण में तेजी नहीं दिखाने वाले बीडीओ पर गाज गिर सकती है. दरअसल डीडीसी कार्यालय में वैसे प्रखंडों को सूचीबद्ध किया जा रहा है, जहां पीएम आवास निर्माण धीमा है. गुदड़ी प्रखंड में सबसे कम पीएम आवास का निर्माण हुआ है. वित्तीय वर्ष 2019-20 में कुल 11 हजार पीएम आवास जिले में निर्माण कराना है.

अबतक 50 प्रतिशत कार्य नहीं हुआ है. इस कारण विभाग रिपार्ट तैयार नहीं कर पा रहा है. डीडीसी स्तर से कई बार बीडीओ को शो-कॉज किया गया है. इसके बावजूद कार्य में प्रगति नहीं दिख रही है. मालूम हो कि पिछले साल पश्चिम सिंहभूम में 90 प्रतिशत कार्य हो पाया था. विभाग ने एक माह का समय सभी बीडीओ को दिया है. एक माह में टारगेट पूरा नहीं हुआ,तो कार्रवाई होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >