काटा जायेगा बिजली तार से सटा लीची पेड़: एसडीओ

16 मई की देर शाम रोहित का शव लीची पेड़ के ऊपर मिला था लीची पेड़ में करंट से मरे युवक का हुआ अंत्यपरीक्षण चक्रधरपुर : चक्रधरपुर वन विभाग के लकड़ी डिपो स्थित लीची पेड़ पर रोहित बोदरा को करंट लगने से मौत मामले में मृतक के शव को चक्रधरपुर पुलिस ने शुक्रवार को अंत्यपरीक्षण […]

16 मई की देर शाम रोहित का शव लीची पेड़ के ऊपर मिला था

लीची पेड़ में करंट से मरे युवक का हुआ अंत्यपरीक्षण
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर वन विभाग के लकड़ी डिपो स्थित लीची पेड़ पर रोहित बोदरा को करंट लगने से मौत मामले में मृतक के शव को चक्रधरपुर पुलिस ने शुक्रवार को अंत्यपरीक्षण कर परिजनों को सौंप दिया. 16 मई की देर शाम रोहित का शव लीची पेड़ के उपर मिला था. वह कारमेल स्कूल के कक्षा सातवीं का छात्र था.
बताया गया कि घर से करीब दो किमी दूर पंप रोड के लकड़ी डिपो में लीची तोड़ने रोहित आया था. लीची पेड़ से सटकर बिजली का तार गुजरा हुआ है. पेड़ पर चढ़ने पर रोहित विद्युत प्रवाह तार के संपर्क में आ गया था. जिससे उसकी मौत हो गयी. इस घटना के संदर्भ में पुलिस ने थाना में यूडी केस दर्ज कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >