कार्यकर्ताओं के साथ बीता दिन

सभी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से जानी स्थिति चक्रधरपुर : करीब डेढ़ माह से चुनावी कार्यक्रम में व्यस्त रहे सिंहभूम से एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण गिलुवा सोमवार को रिलैक्स दिखे. रविवार को रात में चैन की नींद लेने के बाद सोमवार की सुबह साढ़े छह बजे अपने आवासीय कार्यालय में जीत प्रति आश्वस्त दिखे. […]

सभी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से जानी स्थिति

चक्रधरपुर : करीब डेढ़ माह से चुनावी कार्यक्रम में व्यस्त रहे सिंहभूम से एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण गिलुवा सोमवार को रिलैक्स दिखे. रविवार को रात में चैन की नींद लेने के बाद सोमवार की सुबह साढ़े छह बजे अपने आवासीय कार्यालय में जीत प्रति आश्वस्त दिखे. मनोहरपुर, सोनुवा, बंदगांव व चक्रधरपुर के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कार्यकर्ताओं से मिले.

कार्यकर्ताओं से वोटिंग का रुझान जाना. वहीं हार-जीत का गुणा भाग किया. अखबारों की हेंडिग पढ़ी. साढ़े नौ बजे घर से स्नान-ध्यान व पूजा पाठ कर चाईबासा केंद्रीय चुनावी कार्यलय पहुंचे. कार्यकर्ताओं से शहर और गांव की वोटिंग का हाल लेते रहे. कार्यकर्ताओं ने उन्हें जीत के प्रति आश्वस्त किया. कार्यकर्ताओं की आवाजाही बनी रही.

श्री गिलुवा ने समर्थकों का आभार जताया. चुनाव में कड़ी मेहनत की प्रशंसा की. इस दौरान वज्रगृह में किस किस क्षेत्र से इवीएम पहुंची, कहां-कहां से नहीं आयी इसकी जानकारी ली. दिन भर चाईबासा में रहने के बाद साढ़े चार बजे चक्रधरपुर पहुंचे. भगत सिंह चौक स्थित रंजन भगेरिया की रूई गद्दा दुकान में बैठे. कार्यकर्ता व रंजन भगेरिया से घंटों गुफ्तगू करते रहे. कार्यकर्ताओं ने उन्हें आश्वस्त किया कि भाजपा की जीत पक्की है.

शाम को घर पहुंच कर अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताया. दिन भर श्री गिलुवा रिलैक्स मूड में रहे. उन्होंने कहा कि डेढ़ माह तक चुनावी जंग में अपनों से बात करने तक की फुर्सत नहीं थी. आम जनता का आशीर्वाद व कार्यकर्ताओं की मेहनत 23 मई को जीत में बदलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >