चाईबासा : ठनका से महिला की मौत

चाईबासा : मुफस्सिल थाना अंतर्गत लादुबासा निवासी सुभाष चंद्र देवगम की पत्नी ज्योति (26) की शनिवार की शाम वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गयी. शाम करीब पांच बजे हुई घटना के समय ज्योति शौच से घर लौट रही थी. इस दौरान घर से सौ मीटर दूर उस पर वज्रपात हुआ. इससे उसकी […]

चाईबासा : मुफस्सिल थाना अंतर्गत लादुबासा निवासी सुभाष चंद्र देवगम की पत्नी ज्योति (26) की शनिवार की शाम वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गयी. शाम करीब पांच बजे हुई घटना के समय ज्योति शौच से घर लौट रही थी.
इस दौरान घर से सौ मीटर दूर उस पर वज्रपात हुआ. इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वज्रपात की चपेट में आने के बाद सड़क पर पड़ी ज्योति पर प्राथमिक उपचार के तौर पर स्थानीय लोगों ने गोबर का लेप लगा दिया. बाद में वाहन नहीं मिलने पर ट्रैक्टर के जरिये रात सात बजे उसे सदर अस्पताल चाईबासा लाया गया. जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित किया. मृतक स्थानीय महिला समिति की सदस्य थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >