दो मजदूरों से मारपीट कर छीन लिये रुपये, केस

नोवामुंडी : क्रशर प्लांट के दो मजदूरों के साथ मारपीट कर लहूलुहान करने तथा वेतन लूटने का मामला प्रकाश में आया है. पूर्ति दिघिया निवासी सह एक क्रशर प्लांट के दो मजदूरों द्वारा नोवामुंडी थाने में मामला दर्ज कराया गया है. दर्ज मामले में 12 मार्च को तथाकथित एक संगठन के नेतृत्व में ग्रामीणों के […]

नोवामुंडी : क्रशर प्लांट के दो मजदूरों के साथ मारपीट कर लहूलुहान करने तथा वेतन लूटने का मामला प्रकाश में आया है. पूर्ति दिघिया निवासी सह एक क्रशर प्लांट के दो मजदूरों द्वारा नोवामुंडी थाने में मामला दर्ज कराया गया है. दर्ज मामले में 12 मार्च को तथाकथित एक संगठन के नेतृत्व में ग्रामीणों के साथ जुलूस निकाल कर दो क्रशर प्लांटों के खिलाफ नारेबाजी की जा रही थी.

इसी दौरान एक क्रशर के दो कर्मी अर्जुन पूर्ति एवं डूृबराज पूर्ति दोनों मजदूरी के रूप में मिले 10-12 हजार रुपये लेकर प्लांट से निकल रहे थे. तभी उक्त संगठन के जेना बलमुचु उर्फ होगरा एवं अन्य दो युवकों ने अर्जुन एवं डुबराज के साथ मारपीट करते हुए उन्हें लहूलुहान कर दिया. उनके रुपये भी छीन लिये.

रामो बलमुचु ने क्रशर परिसर में ही पिस्तौल निकाल कर जान मारने की धमकी भी दी. क्रशर कंपनी परिसर के पानी टंकी व पाइपलाइन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया. बचाव करने आये उपमुखिया घासी राम पूर्ति एवं कैरम पूर्ति तथा उनकी पत्नी को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >