टोटो के धक्के से बाइक सवार पिता व पुत्र घायल

चाईबासा के पोस्ट ऑफिस चौक के पास हुई दुर्घटना दोनों का चाईबासा सदर अस्पताल में हुआ इलाज चाईबासा : चाईबासा के पोस्ट ऑफिस चौक स्थित आम्रपाली होटल के पास गुरुवार की दोपहर टोटो ने बाइक में टक्कर मार दी. इससे टोटो अनियंत्रित होकर पलट गयी. वहीं बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गये. इनमें एसपीजी मिशन […]

चाईबासा के पोस्ट ऑफिस चौक के पास हुई दुर्घटना

दोनों का चाईबासा सदर अस्पताल में हुआ इलाज
चाईबासा : चाईबासा के पोस्ट ऑफिस चौक स्थित आम्रपाली होटल के पास गुरुवार की दोपहर टोटो ने बाइक में टक्कर मार दी. इससे टोटो अनियंत्रित होकर पलट गयी. वहीं बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गये. इनमें एसपीजी मिशन कंपाउंड निवासी धनेश्वर साव (65) और बेटा प्रदीप कुमार (42) शामिल है.
धनेश्वर साव को कमर में गंभीर चोट आयी है. दोनों को सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार पिता-पुत्र अपनी दुकान टुंगरी जा रहे थे. पोस्ट ऑफिस चौक की ओर से ई-रिक्शा (टोटो) जेएच 06एल-7063 तेजी से महुलसाई की ओर जा रहा था. घायल धनेश्वर साव ने बताया कि टोटो चालक काफी तेजी और लापरवाही से चला रहा था. मोड़ पर दूर से ही हाथ दिखा रहा था. इसके बावजूद टोटो चालक ने सामने से टक्कर मारा. टोटो चालक डैनी बारला ने बताया कि वह अपनी बच्ची को लाने महुलसाई जा रहा था. टोटो खाली था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >