चाईबासा के गितिलिपी में किराये के मकान में रह रही थी
सरायकेला में दोनों का परीक्षा केंद्र था, बड़ी बहन भर्ती
चाईबासा : पांड्राशाली ओपी अंतर्गत चाईबासा-सरायकेला मुख्य मार्ग पर खूंटा गांव के पास गुरुवार को इंटर की परीक्षा देने सरायकेला जा रही दो छात्राएं स्कूटी से गिर गयीं. इसमें छात्रा सुमित्रा तिरिया और उसकी छोटी बहन निर्मला तिरिया घायल हो गयी. सुमित्रा को सिर में गंभीर चोट आयी है. वहीं निर्मला के हाथ में हल्की चोट आयी है.
दोनों को सदर अस्पताल लाया गया. सुमित्रा तिरिया का महिला वार्ड में इलाज किया जा रहा है. दोनों सगी बहनें नोवामुंडी के महुदी गांव की रहनेवाली है. दोनों चाईबासा के गितिलपी गांव में किराये के मकान में रहकर सरायकेला में इंटर की पढ़ाई कर रही थी. दोनों स्कूटी से सरायकेला परीक्षा देने जा रही थी. स्कूटी छोटी बहन निर्मला तिरिया चला रही थी. निर्मला ने बताया कि गुरुवार को दूसरी पाली में अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा थी.
