बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के पाटपुर स्थित नेताजी शिशु उद्यान से सटे हरिजन टोला निवासी पर्वत दलाई की नाबालिग बेटी (15ð) की शादी सोमवार की शाम को प्रशासन ने रोकवा दी.
शादी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी थी. घाटशिला के राजस्टेट से बारात आनेवाली थी. इसकी सूचना मिलने पर सीओ हीरा कुमार और बीडीओ ललित प्रसाद सिंह ने युवती के पिता पर्वत दलाई को शादी रोकने को कहा. साथ ही लड़केवालों को भी शादी रोकने की चेतावनी दी.
