असामाजिक तत्वों का नहीं होता कोई धर्म

धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए शहरवासियो ने दिखाई एकजुटता युवाओं ने रात्रि प्रहरा देने का लिया निर्णय धार्मिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने पर बनी सहमति चक्रधरपुर : पिछले छह माह से लगभग 20 मंदिर व एक गिरजाघर में चोरी व गंदा करने की घटना को लेकर चक्रधरपुर थाना परिसर में सोमवार को शांति […]

धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए शहरवासियो ने दिखाई एकजुटता

युवाओं ने रात्रि प्रहरा देने का लिया निर्णय
धार्मिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने पर बनी सहमति
चक्रधरपुर : पिछले छह माह से लगभग 20 मंदिर व एक गिरजाघर में चोरी व गंदा करने की घटना को लेकर चक्रधरपुर थाना परिसर में सोमवार को शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी अंजनी कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मौजूद सभी धर्म के लोगों ने मंदिर, मसजिद, गुरुद्वारा व गिरजाघर की सुरक्षा को लेकर एकजुटता की बात कही. प्रत्येक वार्ड के युवाओं ने रात्रि प्रहरा देने का निर्णय लिया. धार्मिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने पर सहमति बनी. इस अवसर पर बीडीओ राम नारायण सिंह, नगर पर्षद अध्यक्ष केडी साह, कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार, थाना प्रभारी अंजनी कुमार, लाल गिरजा के फादर पीएच पुरती, फादर जोनी पी देवश्या समेत अन्य मौजूद थे.
असामाजिक तत्वों को मिलेगी कड़ी सजा, पकड़वाने वाले को 50 हजार का इनाम : सकलदेव
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सकलदेव राम ने कहा कि असामाजिक तत्वों का कोई धर्म नहीं होता है. मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम देकर शहर की शांति को भंग करने का प्रयास हो रहा है. आस्था पर ठेस पहुंचाने वाले को कड़ी सजा मिलेगी. अज्ञात अपराधियों को पकड़वाने वाले व्यक्ति को पचास हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की. कहा कि उपायुक्त व एसपी ने भी इनाम देने की बात कही है. कहा कि घृणित कार्य करने वालों बख्शा नहीं जायेगा.
धार्मिक स्थलों को एकजुटता से दे सुरक्षा : बीडीओ
बीडीओ राम नारायण सिंह ने कहा कि धार्मिक स्थलों को एकजुटता से सुरक्षा दे. असामाजिक तत्व धार्मिक स्थलों को निशाना बना कर शहर की शांति को भंग करने का प्रयास कर रहे है, जो सफल नहीं होगा. उन्होंने अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की.
केडी साह भी अपराधियों को पकड़वाने वाले को देंगे इनाम
नगर पर्षद अध्यक्ष केडी साह ने कहा कि असामाजिक तत्वों को पकड़वाने वाले व्यक्ति को 51 हजार रुपये इनाम स्वरूप दिया जायेगा. कहा कि शहरवासियों ने जिस भाईचारगी का परिचय दिया है, यह काबिले तारीफ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >