झारखंड : चाईबासा में नक्सलियों ने गोली मारकर युवक की हत्या की, शव को पत्थर से कुचल डाला

चाईबासा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. बाद में मृतक के शव को पत्थर से कूचकर विकृत कर दिया. मामला पश्चिम सिंहभूम जिला अंतर्गत गुदड़ी थाना क्षेत्र के बांदोकुम्बा गांव का है. मृतक की पहचान बंदोकुम्बा गांव के सीटा हुनी पूर्ती के रूप में […]

चाईबासा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. बाद में मृतक के शव को पत्थर से कूचकर विकृत कर दिया. मामला पश्चिम सिंहभूम जिला अंतर्गत गुदड़ी थाना क्षेत्र के बांदोकुम्बा गांव का है. मृतक की पहचान बंदोकुम्बा गांव के सीटा हुनी पूर्ती के रूप में हुई है. नक्सलियों ने सीटा हुनी पूर्तीके घर, कमांडर जीप औरउसकी मोटरसाइकिल को भी जला दिया. हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >