चक्रधरपुर : सीकेपी हादसे में मृतकों की संख्या हुई सात, हादसे के आरोपी पायलट को भेजा गया जेल

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर-चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच-75 (ई) पर बोड़दा पुल के पास तीन मार्च की रात हुई दुर्घटना में घायल सोमा हेंब्रम ने टीएमएच में इलाज के दौरान सोमवार को दम तोड़ दिया. इसके साथ ही हादसे में मृतकों की संख्या सात हो गयी है. दूसरी ओर ग्रामीणों को कार से रौंदने के आरोपी सौरभ […]

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर-चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच-75 (ई) पर बोड़दा पुल के पास तीन मार्च की रात हुई दुर्घटना में घायल सोमा हेंब्रम ने टीएमएच में इलाज के दौरान सोमवार को दम तोड़ दिया. इसके साथ ही हादसे में मृतकों की संख्या सात हो गयी है.
दूसरी ओर ग्रामीणों को कार से रौंदने के आरोपी सौरभ अग्रवाल को पुलिस ने जेल भेज दिया है. पेशे से पायलट सौरभ विदेश में रहता है और छुट्टी पर घर आया हुआ था. दुर्घटना में घायल गोइलकेरा निवासी सोमा हेंब्रम की टीएमएच (टाटा मेन हॉस्पिटल), जमशेदपुर में सोमवार को मौत हो गयी. दुर्घटना वर पक्ष के सोमा हेंब्रम को गंभीर चोट आयी थी. पांच घायलों का टीएमएच व एमजीएम में इलाज जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >