3 हजार के लिए मोबाइल छीना तो दोस्त ने की हत्या

मनोहरपुर. शिवलाल हत्याकांड की गुत्थी सुलझी दोस्त की गला दबा कर की हत्या, शव कुएं में फेंका रायकापाट गांव में पांच दिसंबर को हुई थी शिवलाल की हत्या आरोपी की निशानदेही पर शिवलाल की शर्ट बरामद साक्ष्य छिपाने के लिए हत्या कर शव कुएं में फेंका मनोहरपुर : जराइकेला थानांतर्गत रायकापाट गांव में बीते पांच […]

मनोहरपुर. शिवलाल हत्याकांड की गुत्थी सुलझी

दोस्त की गला दबा कर की हत्या, शव कुएं में फेंका
रायकापाट गांव में पांच दिसंबर को हुई थी शिवलाल की हत्या
आरोपी की निशानदेही पर शिवलाल की शर्ट बरामद
साक्ष्य छिपाने के लिए हत्या कर शव कुएं में फेंका
मनोहरपुर : जराइकेला थानांतर्गत रायकापाट गांव में बीते पांच दिसंबर को शिवलाल ताम्बा की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है. इस मामले में आरोपी अनमोल टूटी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार जुलाई में अनमोल ने शिवलाल से तीन हजार रुपये उधार लिये. शिवलाल बार-बार उस रुपये की मांग कर रहा था, लेकिन उसके पास रुपये नहीं थे. इस कारण शिवलाल ने एक महीना पहले अनमोल से मोबाइल छीन लिया. अनमोल को तीन हजार रुपये देकर मोबाइल लेने की बात कही. इससे खफा होकर व आवेश में आकर अनमोल ने शिवलाल की गला दबा कर हत्या कर दी.
पहले हड़िया पिलाई, फिर कुएं के पास हत्या की : आरोपी अनमोल ने पुलिस को बताया कि पांच दिसंबर को वह शिवलाल को अपने साथ लाइलोर ले गया. यहां एक हड़िया दुकान में उसे जम कर हड़िया पिलायी. इसके बाद अनमोल उसे अपने साथ रायकापाट गांव के सिंचाई कुएं के पास ले गया. वहां मौका पाकर अनमोल ने शिवलाल की गला दबा कर हत्या कर दी. साक्ष्य छिपाने के लिए अनमोल ने शव को कुएं में फेंक दिया. पुलिस ने अनमोल की निशानदेही पर शिवलाल का शर्ट बरामद किया है. अनमोल पर हत्या का मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया.
राशन डीलरों का कार्य असंतोषजनक, कार्रवाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >