यीशु मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में सचिन सिंकू रहा प्रथम
चाईबासा : स्कॉट हिंदी बालिका मवि में गुरुवार को यीशु मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा हुई. इसमें चाईबासा नगरपालिका क्षेत्र के 21 विद्यालयों के 42 बच्चे शामिल हुए. सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा हुई. शाम को अध्यक्ष टी सामड ने परीक्षाफल घोषित किया. इसमें संत जेवियर बालक मवि के सचिन सिंकू प्रथम, स्कॉट हिंदी […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
चाईबासा : स्कॉट हिंदी बालिका मवि में गुरुवार को यीशु मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा हुई. इसमें चाईबासा नगरपालिका क्षेत्र के 21 विद्यालयों के 42 बच्चे शामिल हुए. सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा हुई. शाम को अध्यक्ष टी सामड ने परीक्षाफल घोषित किया. इसमें संत जेवियर बालक मवि के सचिन सिंकू प्रथम,
स्कॉट हिंदी बालिका मवि की छात्रा जसमती आल्डा द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय टुंगरी के छात्र लाखो अजन्य सिंह बोदरा तृतीय, संत जेवियर बालक मवि के छात्र निखिल बिरुआ चतुर्थ, संत जेवियर मवि लुपुंगगुट्टू के गोलाराम बानरा को पांचवां, एसपीजी मिशन बालिका मवि की छात्रा सावित्री सरदार को छठा और टाटा कॉलेज कॉलोनी मवि के छात्र कमलेश सवैयां को सातवां स्थान मिला.
सचिव राजकिशोर साहू ने बताया कि सफल प्रतिभागियों को नगद राशि व प्रमाण पत्र प्रदान किये जायेंगे. इस अवसर पर सेवानिवृत शिक्षक इरशाद अली, शिक्षक समीर कुमार सिंह, वशिष्ठ कुमार प्रधान, अनंत लाल विश्वकर्मा, उपेंद्र सिंह, ऑगस्तुस पुरती, अमर ज्योति सामड, मंगलू चरण गोप, मालती निषाद, फ्लोरा लुगुन, तारामती सामड, सावधानी पुरती, पी टोप्पो, एल कुमारी, एल होरो उपस्थित थे.