उद्योग के लिए जमीन चिह्नित, पश्चिमी सिंहभूम में निवेश करें उद्योगपति

एम्पावर्ड कमेटी की बैठक में बोले उपायुक्त, ऋण दिलाने का भी दिया भरोसा चाईबासा : समाहरणालय सभागार में बुधवार को उपायुक्त अरवा राजकमल ने एम्पावर्ड कमेटी की बैठक की. जिसमें, उपायुक्त ने कहा कि लघु उद्योग इकाई के लिए पूरे जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जमीन चिह्नित कर दी गयी है. उद्योग की स्थापना के […]

एम्पावर्ड कमेटी की बैठक में बोले उपायुक्त, ऋण दिलाने का भी दिया भरोसा

चाईबासा : समाहरणालय सभागार में बुधवार को उपायुक्त अरवा राजकमल ने एम्पावर्ड कमेटी की बैठक की. जिसमें, उपायुक्त ने कहा कि लघु उद्योग इकाई के लिए पूरे जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जमीन चिह्नित कर दी गयी है. उद्योग की स्थापना के लिए अपनी मन मुताबिक स्थल का चयन कर, उद्योगपति निवेश करें. उपायुक्त ने कहा कि जिले के सभी एरिया में अलग-अलग चक्रों में उद्योग के लिए जमीन निर्धारित कर दी गयी है. उपायुक्त ने कहा कि उद्योग की स्थापना में आने वाली पैसे की समस्या का भी वह समाधान करायेंगे. डीसी ने कहा कि ऋण या मुद्रा योजना के माध्यम से उद्योगपतियों को ऋण देकर उद्योग लगाने में मदद की जायेगी.
मौके पर उपस्थित व्यवसायियों ने कहा जमीन चयन के लिए अमीन की डीसी से मांग की. इस पर उपायुक्त ने उद्योग विभाग के अधिकारियों को सीओ के नाम पत्र लिखकर अमीन उपलब्ध करवाने का आदेश दिया. उपायुक्त ने कहा कि इस दौरान आने वाली हर तरह की समस्याओं का समाधान किया जायेगा. मौके पर कमेटी के सदस्य, अधिकारी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >