जॉब सेनेरियो में हायर स्टडी जरूरी : प्रो साधु

चाईबासा इंजीनियरिंग कॉलेज में मोटिवेशनल सेमिनार चाईबासा : जॉब सेनेरियो में हायर स्टडी महत्वपूर्ण है. इसे देखते हुए एआइसीटीइ, एमएचआरडी द्वारा हायर स्टडी को लेकर कई कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं. उक्त बातें आइआइटी धनबाद के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग प्रमुख प्रो (डॉ) प्रदीप कुमार साधु ने कही. चाईबासा इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित मोटिवेशनल सेमिनार को […]

चाईबासा इंजीनियरिंग कॉलेज में मोटिवेशनल सेमिनार

चाईबासा : जॉब सेनेरियो में हायर स्टडी महत्वपूर्ण है. इसे देखते हुए एआइसीटीइ, एमएचआरडी द्वारा हायर स्टडी को लेकर कई कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं. उक्त बातें आइआइटी धनबाद के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग प्रमुख प्रो (डॉ) प्रदीप कुमार साधु ने कही. चाईबासा इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित मोटिवेशनल सेमिनार को को संबोधित करते हुए प्रो साधु ने हायर स्टडी की महत्ता पर छात्रों को कई जानकारियां दी. छात्रों को बताया की कैसे हायर स्टडी से वे खुद का एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं.
इस दौरान उन्होंने पावर इलेक्ट्रॉनिक्स के कुछ चुनिंदा विषयों पर प्रकाश डाला. कहा कि इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण विषय है. प्रोग्राम के दौरान प्रो साधु ने छात्रों के बहुत से सवालों का भी जवाब दिया. सेमिनार में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के करीब 60 विद्यार्थी शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >