सोनुवा : बोयकेड़ा के ग्रामीणों ने लिया वनरक्षा का संकल्प

वन रक्षा समिति की अगुवाई में बैठक आयोजित सोनुवा : सोनुवा के बोयकेड़ा के ग्रामीणों ने वन रक्षा का संकल्प लिया है. मंगलवार को बोयकेड़ा प्रावि रोआउली में वनरक्षा समिति की बैठक हुई. मौके पर समिति के सदस्य व वन कर्मियों ने ग्रामीणों को पर्यावरण संतुलन के लिए जंगल की आवश्यकता का विस्तृत जानकारी दी. […]

वन रक्षा समिति की अगुवाई में बैठक आयोजित

सोनुवा : सोनुवा के बोयकेड़ा के ग्रामीणों ने वन रक्षा का संकल्प लिया है. मंगलवार को बोयकेड़ा प्रावि रोआउली में वनरक्षा समिति की बैठक हुई. मौके पर समिति के सदस्य व वन कर्मियों ने ग्रामीणों को पर्यावरण संतुलन के लिए जंगल की आवश्यकता का विस्तृत जानकारी दी. गांव के मुंडा बागुन हेंब्रम ने ग्रामीणों को बताया कि जंगल की अवैध कटाई से जंगली जानवर अपनी प्राकृतिक शरणस्थली से बेदखल हो रहे हैं, जिससे जंगल से जंगली जानवर,
हाथी आदि भोजन की तलाश में गांवों व फसलों पर हमला बोलते हुए ग्रामीणों को नुकसान पहुंचा रहे हैं. उन्होंने जंगल कटाई रोकने व जंगल की सुरक्षा करने का आह्वान किया. उन्होंने किसी भी बहारी आदमी का जंगल में प्रवेश रोकने की अपील की. बैठक में वनरक्षी अजय सोय, सूरज हांसदा, पवन सरदार, लखन सिंकू, दुर्गा चरण लुंडी, रामदयाल महतो, मसकल बरजो समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >