दिसंबर में एक्सपायर हो रही शराब इसी सप्ताह बेचने का आदेश

एनडीसी ने देसी शराब दुकान का रजिस्टर व बिल वाउचर की जांच की चाईबासा : चाईबासा के मेरी टोला स्थित सरकारी देसी शराब दुकान में सोमवार को एनडीसी कुमार नरेंद्र नारायण ने जांच की. दुकान के स्टॉक रजिस्टर व बिल वाउचर देखा. ग्राहकों से शराब के रेट की जानकारी ली. पाया गया कि शराब खरीद […]

एनडीसी ने देसी शराब दुकान का रजिस्टर व बिल वाउचर की जांच की

चाईबासा : चाईबासा के मेरी टोला स्थित सरकारी देसी शराब दुकान में सोमवार को एनडीसी कुमार नरेंद्र नारायण ने जांच की. दुकान के स्टॉक रजिस्टर व बिल वाउचर देखा. ग्राहकों से शराब के रेट की जानकारी ली. पाया गया कि शराब खरीद रहे सभी लोगों को बिल नहीं दिया जा रहा. दुकान में 17 रुपये व 27 रुपये कीमत की दो तरह की पाउच थे. 27 रुपये वाला पाउच दुकान खोलने के समय स्टॉक में दिया गया था. पाउच पर अप्रैल, मई, जून से छह माह तक उपयोग करने की बात लिखी थी. दिसंबर में 27 रुपये वाला पाउच एक्सपायर हो जायेगा.
एनडीसी ने दिसंबर में एक्सपायर होने वाली शराब को इस सप्ताह बेचकर खत्म करने का आदेश दिया. इस सप्ताह के बाद बिक्री नहीं करने को कहा. दुकान की जांच उपायुक्त के आदेश पर हुई. एनडीसी जांच रिपोर्ट डीसी को सौंपेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >