छह छात्राओं को था बुखार, भर्ती

निश्चिंतपुर कस्तूरबा विद्यालय में कैंप लगा, 68 छात्राओं की जांच चक्रधरपुर : मनोहरपुर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्रा की मौत के बाद चक्रधरपुर के निश्चिंतपुर स्थित कस्तूरबा विद्यालय में शुक्रवार को स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया. स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस शिविर में कुल 68 छात्राओं की जांच की गयी. इसमें छह छात्राएं बुखार […]

निश्चिंतपुर कस्तूरबा विद्यालय में कैंप लगा, 68 छात्राओं की जांच

चक्रधरपुर : मनोहरपुर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्रा की मौत के बाद चक्रधरपुर के निश्चिंतपुर स्थित कस्तूरबा विद्यालय में शुक्रवार को स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया. स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस शिविर में कुल 68 छात्राओं की जांच की गयी. इसमें छह छात्राएं बुखार से पीड़ित मिलीं. इसके बाद कैंप में मौजूद डॉक्टर व स्कूल शिक्षिका नमिता कुमारी ने सभी छह छात्राओं को एंबुलेंस से अनुमंडल अस्पताल भेजवाया. जहां डॉक्टर जीत लाल द्वारा बच्चों की मलेरिया, हीमोग्लोबिन आदि की जांच करायी गयी.
इनमें होलिका महतो (17), सुष्मिता प्रधान (11), लक्ष्मी गागराई (12), सोनाली जोंको (11), प्रीति प्रधान (14), रचना गंजू (11) का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है. शिविर में वार्डन प्रीति हेस्सा, सह शिक्षिका अनिता महतो, सीमा लकड़ा समेत स्वास्थ्य विभाग के टीम का योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >