डीसी ने स्टेशन क्षेत्र में गरीबों को बांटे कंबल

ठिठुरती भिखारिन को कंबल के साथ दी नौकरी, भीख न मांगने की दी हिदायत चाईबासा : उपायुक्त अरवा राजकमल ने बुधवार रात चाईबासा रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड में गरीब लोगों के बीच कंबल का वितरण किया. डीसी ने स्टेशन परिसर में ठंड से ठिठुर रहे एक-एक व्यक्ति के पास जाकर कंबल सौंपा. सोये हुए […]

ठिठुरती भिखारिन को कंबल के साथ दी नौकरी, भीख न मांगने की दी हिदायत

चाईबासा : उपायुक्त अरवा राजकमल ने बुधवार रात चाईबासा रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड में गरीब लोगों के बीच कंबल का वितरण किया. डीसी ने स्टेशन परिसर में ठंड से ठिठुर रहे एक-एक व्यक्ति के पास जाकर कंबल सौंपा. सोये हुए महिला व पुरुषों को जगाकर उन्हें कंबल सौंपा गया. इस दौरान डीसी ने दिये गये कंबल का उपयोग करने की हिदायत दी. प्लेटफॉर्म पर कंबल वितरण के दौरान डीसी ने एक महिला से उसके बारे में पूछने लगे. महिला ने बताया कि वह भीख मांगकर गुजर-बसर करती है तथा रात में प्लेटफॉर्म या स्टेशन के आसपास आकर सो जाती है. उसके साथ एक बच्चा भी था.
महिला की उम्र लगभग 25 साल होगी. महिला ने अपना नाम नमिता बताया. ठंड से ठिठुर रही नमिता को डीसी ने उसे आगे से भीख नहीं मांगने की सलाह दी. डीसी ने नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी कुमार नरेंद्र नारायण को नमिता को सफाई कर्मी की नौकरी देने का आदेश दिया. मौके पर एडीसी जयकिशोर प्रसाद तथा अन्य लोग भी उपस्थित थे.
चाईबासा में कई जगह जले अलाव
चाईबासा शहर में गुरुवार को पोस्ट ऑफिस चौक, यशोदा चौक, मुफस्सिल थाना आदि क्षेत्रों में अलाव जलाया गया. बढ़ती ठंड को देखते हुए नप के कार्यपालक पदाधिकारी कुमार नरेंद्र नारायण ने अपनी उपस्थिति में अलाव जलवाया. नप के कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि चाईबासा में अब प्रतिदिन अलाव जलाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >