जिले के अस्पतालों में 191 नये बेड, डिमांड पूरी नहीं

चाईबासा. जिला परिषद की अधीनस्थ विभागों के साथ हुई बैठक में उठा मुद्दा कहा, सरकारी कर्मचारी पंचायत प्रतिनिधियों से नहीं ले रहे छुट्टी स्वास्थ्य विभाग को दिसंबर तक मच्छरदानी बांटने का आदेश चाईबासा : जिला परिषद की अधीन विभागों के साथ गुरुवार को जिला परिषद अध्यक्ष लालमुनी पूर्ति ने बैठक की. इसमें बारी-बारी से विभिन्न […]

चाईबासा. जिला परिषद की अधीनस्थ विभागों के साथ हुई बैठक में उठा मुद्दा

कहा, सरकारी कर्मचारी पंचायत प्रतिनिधियों से नहीं ले रहे छुट्टी
स्वास्थ्य विभाग को दिसंबर तक मच्छरदानी बांटने का आदेश
चाईबासा : जिला परिषद की अधीन विभागों के साथ गुरुवार को जिला परिषद अध्यक्ष लालमुनी पूर्ति ने बैठक की. इसमें बारी-बारी से विभिन्न विभागों से उनके कार्यों की जानकारी ली. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि जिले के विभिन्न अस्पतालों के लिए 191 नये बेड की स्वीकृति सरकार से मिली है. जिला परिषद अध्यक्ष ने बताया कि डिमांड के अनुसार बेड की संख्या काफी कम है.
स्वास्थ्य विभाग को दिसंबर तक मच्छरदानी बांटने का निर्देश दिया गया. सरकारी कर्मचारियों को पंचायत प्रतिनिधियों से छुट्टी लेनी है. इस नियम का पालन नहीं हो रहा है. इस पर जिप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने नाराजगी जाहिर की. मौके पर सिविल सर्जन डॉ हिमांशु भूषण बरवार, पीएचइडी कार्यपालक आदि उपस्थित थे.
सोनुवा के पनसुआ डैम में केज विधि से होगा मछली पालन
सोनुवा के पनसुआ डैम में केज विधि से मछली पालन करने का निर्णय हुआ. जिप अध्यक्ष ने पीएचइडी की ओर से बनाये गये आंगनबाड़ी केंद्रों की अपडेट रिपोर्ट मांगी. पीएचइडी की ओर से संचालित 181 लघु सिंचाई योजनाओं की जांच करायी जा रही थी. जिप अध्यक्ष ने जांच रिपोर्ट व दोषी संवेदक पर क्या कार्रवाई हुई, इसकी रिपोर्ट मांगी. पीएचइडी कार्यपालक ने बताया कि जांच अभी चल रही है. पशुपालन विभाग को प्रत्येक 15 दिन पर पशु मेला का आयोजन करना था.
लेकिन, इसका पालन पशुपालन विभाग की ओर से नहीं किया जा रहा है. आगे से प्रत्येक 15 दिन पर पशु मेला लगाने का निर्देश दिया गया. कृषि संबंधी कार्य तीनों स्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति व ग्रामसभा से पारित कर करने का निर्देश दिया गया. जल संसाधन विभाग की ओर से बीते दो साल में हुए कार्यों की पूर्ण विवरणी जिप को सौंपने का निर्देश दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >