चाईबासा : उपायुक्त अरवा राजकमल ने बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की, जिसमें सिलकोसिस के संभावित मरीजों को चिह्नित करने का आदेश दिया. जिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में एक्स-रे मशीन, इसीजी आदि की सुविधा नहीं है, उनसे डिमांड भेजने का उपायुक्त ने आदेश दिया. उपायुक्त ने 60 फीसदी से कम टीकाकरण पूरा करने वाले उप स्वास्थ्यकेंद्रों के एएनएम व एमपीडब्ल्यू पर कार्रवाई करने का आदेश दिया.
जिले के 37 उप स्वास्थ्य केंद्रों के एमपीडब्ल्यू पर होगी कार्रवाई
चाईबासा : उपायुक्त अरवा राजकमल ने बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की, जिसमें सिलकोसिस के संभावित मरीजों को चिह्नित करने का आदेश दिया. जिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में एक्स-रे मशीन, इसीजी आदि की सुविधा नहीं है, उनसे डिमांड भेजने का उपायुक्त ने आदेश दिया. उपायुक्त ने 60 फीसदी से कम टीकाकरण पूरा करने […]

बंदगांव में 8, बड़ाजामदा में 8, खूंटपानी में 2, गोइलकेरा में 8, मंझारी में 6, सोनुवा में 4, मनोहरपुर में 2, सदर प्रखंड में 4, कुमारडुंगी में 2 तथा मझगांव में 5 उप स्वास्थ्यकेंद्रों में 60 फीसदी से कम टीकाकरण हुआ है. वहां के एमपीडब्ल्यू पर कार्रवाई करने का डीसी ने आदेश दिया. मौके पर विभिन्न प्रखंडों के चिकित्सा प्रभारी भी
उपस्थित थे.