सीसीटीवी कैमरे की नजर में रेलवे अस्पताल, चिकित्सा की मॉनीटरिंग

सीसीटीवी से लैस हुआ रेलवे अस्पताल का एसीएमएस स्वास्थ्य विभाग, मेडिकल जांच, पैथोलॉजी व नेत्र चिकित्सालय चक्रधरपुर : चक्रधरपुर के रेल चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की तमाम गतिविधियां व कार्यशैली की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से हो रही है. मंगलवार को रेलवे अस्पताल के एसीएमएस स्वास्थ्य विभाग, मेडिकल जांच (पीएमइ), पैथोलॉजी व नेत्र चिकित्सालय में सीसीटीवी […]

सीसीटीवी से लैस हुआ रेलवे अस्पताल का एसीएमएस स्वास्थ्य विभाग, मेडिकल जांच, पैथोलॉजी व नेत्र चिकित्सालय

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर के रेल चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की तमाम गतिविधियां व कार्यशैली की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से हो रही है. मंगलवार को रेलवे अस्पताल के एसीएमएस स्वास्थ्य विभाग, मेडिकल जांच (पीएमइ), पैथोलॉजी व नेत्र चिकित्सालय में सीसीटीवी कैमरा लगा दिया. सीसीटीवी की मॉनिटरिंग सीएमएस डॉ आरके पाणि के चैंबर से हो रहा है. इसकी मॉनिटरिंग खुद सीएमएस डॉ पाणि कर रहे हैं.
सीसीटीवी कैमरे से बढ़ेगी पारदर्शिता : मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आरके पाणि ने कहा कि दपू रेलवे अस्पताल चक्रधरपुर में रेलकर्मियों का पीएमइ व स्वास्थ्य मानकों की जांच होती है. पीएमइ व मेडिकल जांच में पारदर्शिता लाने के लिए कैमरा लगाये गये हैं. उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज मोबाइल पर प्रदर्शित हो रहा है. इससे लैब की स्थिति का जायजा लेना आसान हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >