टाटा कॉलेज में केमेस्ट्री विभाग का सेमिनार 15 फरवरी से

चाईबासा : टाटा कॉलेज में पहली बार केमेस्ट्री विभाग का तीन दिवसीय सेमिनार हो रहा है. इसमें देशभर से बुद्धिजीवी व प्रोफेसर शिरकत करेंगे. 15, 16 व 17 फरवरी 2018 को सेमिनार होगा. झारखंड विज्ञान व प्रावैधिकी परिषद उच्च तकनीकी शिक्षा व कौशल विकास विभाग रांची ने सेमिनार कराने को लेकर 70 प्रतिशत अनुदान राशि […]

चाईबासा : टाटा कॉलेज में पहली बार केमेस्ट्री विभाग का तीन दिवसीय सेमिनार हो रहा है. इसमें देशभर से बुद्धिजीवी व प्रोफेसर शिरकत करेंगे. 15, 16 व 17 फरवरी 2018 को सेमिनार होगा. झारखंड विज्ञान व प्रावैधिकी परिषद उच्च तकनीकी शिक्षा व कौशल विकास विभाग रांची ने सेमिनार कराने को लेकर 70 प्रतिशत अनुदान राशि कॉलेज को प्रदान किया है.

एचआरडी ने केमेस्ट्री विभाग को सेमिनार कराने के लिये अनुदान राशि की स्वीकृति कर दिया है. कोल्हान में पहली बार इतने भव्य तरीके से सेमिनार का आयोजन होगा. इसमें देश के विभिन्न विवि के प्रोफेसर शिरकत करेंगे. सेमिनार की तैयारी आरंभ कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >