झींकपानी: बाइक से गिर कर तीन लोग घायल

चाईबासा : झींकपानी थाना अंतर्गत टुटूगुट्टू मोड़ पर तीन बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में सूर्याबासा निवासी दुंबीराम पुरती (50), चंद्रमोहन पुरती व रुगड़ा पुरती शामिल हैं. उक्त तीनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. तीनों के सिर, हाथ व पैर में चोट लगी है. जानकारी के अनुसार […]

चाईबासा : झींकपानी थाना अंतर्गत टुटूगुट्टू मोड़ पर तीन बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में सूर्याबासा निवासी दुंबीराम पुरती (50), चंद्रमोहन पुरती व रुगड़ा पुरती शामिल हैं. उक्त तीनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. तीनों के सिर, हाथ व पैर में चोट लगी है. जानकारी के अनुसार उक्त तीनों रविवार शाम चार बजे के करीब एक बाइक से अर्जुनबासा की ओर जा रहे थे. उसी समय टुटूगुट्टू मोड़ पर बाइक से गिर कर चोटिल हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >