मृतक के बड़े भाई व मां को दिया जायेगा सरकारी लाभ

हार्ट अटैक से हुई रिक्शा चालक शिवा की मौत अनुमंडल अस्पताल पहुंच कर उपायुक्त इलाजरत मृतक की मां सुकरमनी व भाई दीपक तिर्की से मिले चक्रधरपुर : चक्रधरपुर पंप रोड में रिक्शा चालक शिवा तिर्की की मौत हार्ट अटैक से हुई. यह खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है. मृतक के बड़े भाई दीपक तिर्की व […]

हार्ट अटैक से हुई रिक्शा चालक शिवा की मौत

अनुमंडल अस्पताल पहुंच कर उपायुक्त इलाजरत मृतक की मां सुकरमनी व भाई दीपक तिर्की से मिले
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर पंप रोड में रिक्शा चालक शिवा तिर्की की मौत हार्ट अटैक से हुई. यह खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है. मृतक के बड़े भाई दीपक तिर्की व उसकी मां सुकरमनी तिर्की को सरकारी लाभ दिलाया जायेगा. उक्त बातें उपायुक्त अरवा राजकमल ने चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में कही.
अनुमंडल अस्पताल पहुंच कर उपायुक्त श्री राजकमल ने इलाजरत मृतक की मां सुकरमनी व भाई दीपक तिर्की से मिल कर ढाढ़ंस बंधाया. अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप प्रसाद, नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार, सीएस हिमांशु भूषण बरबार, श्रम अधीक्षक धीरेंद्र महतो को पीड़ित परिवार को आवास, चिकित्सा जांच, राशन आदि मुहैया कराने का निर्देश दिया. कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार को मृतक के भाई दीपक तिर्की को रोजगार देने का निर्देश दिया.
कुष्ठ आश्रम में बनेगा शौचालय: डीसी ने कहा कि पदमपुर पंचायत अंतर्गत सिरका साईं स्थित कमला नेहरू कुष्ठ आश्रम में शौचालय का निर्माण कराया जायेगा. उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी आरएन सिंह को कुष्ठ आश्रम का निरीक्षण कर जल्द शौचालय का निर्माण कराने की बात कही.
3 को चिकित्सा कैंप, रिक्शा चालकों की होगी जांच
डीसी अरवा राजकमल ने कहा कि तीन दिसंबर को जिला प्रशासन व श्रम विभाग की ओर से चक्रधरपुर अनुमंडल परिसर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित की जायेगी. शिविर में रिक्शा चालक, ठेला चालक, भवन निर्माण में कार्यरत श्रमिक, मनरेगा श्रमिक व असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच व बीमा कराया जायेगा. रिक्शा चालकों की सूची तैयार करने के लिए नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार को निर्देश दिया. आवास व राशन कार्ड विहिन लोगों को चिह्नित कर उन्हें लाभ पहुंचाया जायेगा. कार्यपालक पदाधिकारी को मेनुअल रिक्शा बंद कर रिक्शा चालकों को ई रिक्शा देने की बात कही.
अनुमंडल अस्पताल में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं
उपायुक्त ने कहा कि अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ेगी. सीएस हिमांशु भूषण बरबार व प्रभारी चिकित्सा आरएन सोरेन से अस्पताल में सुविधाओं की जानकारी ली. कहा अनुमंडल अस्पताल इसीजी मशीन, एक्स-रे मशीन, अल्ट्रासाउड मशीन से लैस होगी.
मृतक की मां का पेंशन स्वीकृत : रिक्शा चालक मृतक शिवा तिर्की की मां सुकरमनी तिर्की का प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए गुरुवार को आधार कार्ड निर्माण कर सामाजिक सुरक्षा के तहत पेंशन की स्वीकृत दी. अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप प्रसाद ने बताया कि उपायुक्त अरवा राजकमल के निर्देश पर मृतक की मां का पेंशन स्वीकृत किया गया है. अन्य सरकारी लाभ जल्द से जल्द मृतक के परिजन को दिलाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >