कोल्हान विवि के सिंडिकेट सदस्य राजेश शुक्ल को मानद उपाधि देने का प्रस्ताव

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य सह अधिवक्ता राजेश शुक्ला को कोल्हान विवि के दीक्षांत समारोह में मानद उपाधि देने का प्रस्ताव पेश किया गया. इससे पहले विवि की अोर से टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा के नाम का प्रस्ताव पहले दीक्षांत में मानद उपाधि के लिए तय किया गया था. इस […]

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य सह अधिवक्ता राजेश शुक्ला को कोल्हान विवि के दीक्षांत समारोह में मानद उपाधि देने का प्रस्ताव पेश किया गया. इससे पहले विवि की अोर से टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा के नाम का प्रस्ताव पहले दीक्षांत में मानद उपाधि के लिए तय किया गया था. इस पर अब तक अमल नहीं हो सका है. बुधवार को सिंडिकेट की बैठक में दूसरी बार किसी व्यक्ति को मानद उपाधि देने का प्रस्ताव पेश किया गया. सिंडिकेट की ओर से इस पर अंतिम निर्णय लेने के लिए कुलपति प्रो. डॉ. शुक्ला महंती को अधिकृत किया गया. नियम व मापदंड का अध्ययन करने के बाद इस पर फैसला होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >