चाईबासा : बरकट्ठा (हजारीबाग) के सीओ मनोज तिवारी पर एसीबी की कार्रवाई के विरोध में सामूहिक अवकाश पर गये अफसरों के समर्थन में कर्मचारियों ने भी छुट्टी पर जाने की घोषणा कर दी थी. शुक्रवार को झारखंड समाहरणालय कर्मचारी, अनुसचिवीय कर्मचारी संघ की ओर से समाहरणालय सभागार में बैठक कर राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों का समर्थन करने का निर्णय लिया गया. कर्मचारियों का आरोप है कि एसीबी अपना टार्गेट पूरा करने के लिए जबरन अधिकारियों – कर्मचारियों को अपना टारगेट बना रही है.
एसीबी की कार्यशैली पर खड़े किये सवाल
चाईबासा : बरकट्ठा (हजारीबाग) के सीओ मनोज तिवारी पर एसीबी की कार्रवाई के विरोध में सामूहिक अवकाश पर गये अफसरों के समर्थन में कर्मचारियों ने भी छुट्टी पर जाने की घोषणा कर दी थी. शुक्रवार को झारखंड समाहरणालय कर्मचारी, अनुसचिवीय कर्मचारी संघ की ओर से समाहरणालय सभागार में बैठक कर राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों […]

इसके विरोध में तय हुआ कि 18 से 20 तक अनुसचिवीय कर्मचारी अफसरों के नैतिक समर्थन में सामूहिक अवकाश पर रहेंगे. इस दौरान सरकार से मांग संबंधी प्रस्ताव भी पेश किये गये. कर्मचारियों ने एसीबी द्वारा कार्रवाई किये जाने के दौरान मजिस्ट्रेट की उपस्थिति, पूरे मामले की वीडियोग्राफी कराने तथा कर्मचारियों पर एफआइआर करने से पहले नियुक्ति प्राधिकार की मंजूरी लिये जाने की मांग सरकार से की.