4 जिलों में डकैती एवं लूट कांड में थे संलिप्त

4 बाइक, 5 बंदूक सहित 18 जिंदा कारतूस ज़ब्त क्योंझर सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया जैंतगढ़ : अंतर राज्य डकैत गैंग के नौ सदस्यों को क्योंझर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बैंक डकैती की योजना बनाने के क्रम में क्योंझर सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उनके पास से पुलिस ने 4 बाइक, […]

4 बाइक, 5 बंदूक सहित 18 जिंदा कारतूस ज़ब्त

क्योंझर सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया
जैंतगढ़ : अंतर राज्य डकैत गैंग के नौ सदस्यों को क्योंझर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बैंक डकैती की योजना बनाने के क्रम में क्योंझर सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उनके पास से पुलिस ने 4 बाइक, 7 मोबाइल फोन, 5 बंदूक, 18 जिंदा कारतूस, 2 चाकू व 10 हजार रुपये नकद जब्त किया है. जिला आरक्षी अधीक्षक राजेश पंडित ने बताया कि इन आरोपियों के खिलाफ क्योंझर, अंगुल, मयूरभंज व ढेंकानाल आदि जिलों में 20 से अधिक लूट कांड, हत्याकांड व डकैती के मामले दर्ज हैं.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह 9 आरोपी सदर थाना अंतर्गत सूआकाठी बैंक ऑफ इंडिया शाखा में डकैती की योजना बना रहे थे. सूचना पाकर सदर थाना के सब इंस्पेक्टर विजय मलिक के नेतृत्व में पुलिस बल की एक टीम ने छापेमारी कर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया. इसमें घासीपुरा थानांतर्गत बसंतपुर गांव निवासी जगबंधु पृष्टि, बामदेव राउत, मयूरभंज जिला के जामदा थानांतर्गत सोलो बजर, कुचाईपल्ली गांव के पलाई बिरुआ,
रामचंद्रपुर थाना अंतर्गत जनार्दनपुर गांव के राजकिशोर राउत, झारखंड से पश्चिमी सिंहभूम के मंझारी थाना अंतर्गत लामजर गांव के नीलू बिरुआ, सरायकेला थानांतर्गत उरंगाडा गांव के रवि गौसरा, जगन्नाथपुर थानांतर्गत काकुटिया गांव के गांधी सिंकू व परसुडीह थानांतर्गत कच्चाकली गांव के अजय हेम्ब्रम शामिल हैं. इन आरोपियों पर क्योंझर जिला में 7 लूट व डकैती की घटना सहित मयूरभंज जिला में 7 डकैती व हत्या का मामला, ढेंकानाल जिला में 6 डकैती व लूट तथा अंगुल जिला में एक मामला दर्ज है. प्रेस वार्ता में एएसपी स्वर्णलता प्रधान व एसडीपीओ श्रीहर्ष मिश्रा उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >