चूहादानी टूटने को लेकर हुआ विवाद, केस दर्ज

चाईबासा : जेटेया थानांतर्गत लम्पाहेस्सा गांव में आपसी विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी को लाठी से मारकर घायल कर दिया. घायल गोनो लागुरी ने मंगलवार को छोटे भाई मारतम लागुरी के खिलाफ जानलेवा हमला का मामला दर्ज कराया है. दर्ज मामले के अनुसार 13 नवंबर की सुबह छह बजे पत्नी सुनीका […]

चाईबासा : जेटेया थानांतर्गत लम्पाहेस्सा गांव में आपसी विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी को लाठी से मारकर घायल कर दिया.

घायल गोनो लागुरी ने मंगलवार को छोटे भाई मारतम लागुरी के खिलाफ जानलेवा हमला का मामला दर्ज कराया है. दर्ज मामले के अनुसार 13 नवंबर की सुबह छह बजे पत्नी सुनीका लागुरी के साथ घर में बैठा था. उसी समय छोटा भाई मारतम लागुरी अपनी
भाभी से चूहा मारने के लिए चूहेदानी मांगकर ले गया. चूहा मारने के दौरान चूहेदानी टूट गयी. इसका कारण पूछने पर मारतम ने गुस्से में भाभी से गाली-गलौज करते हुए मारपीट की. बीच-बचाव करने गये गोनो लागुरी से मारपीट की. गोनो का हाथ टूट गया व सिर में चोट लगी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >