चाईबासा में हाथियों ने नष्ट की 60 एकड़ में लगी धान की फसल

बूढ़ा खमान और कुंदरीझोर में हाथियों के दो झुंड सक्रिय चाईबासा : बूढ़ाखमान और कुंदरीझोर में जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात बचाया. हाथियों ने लगभग 60 एकड़ में लगी धान की फसल नष्ट कर दिया. हाथियों के आतंक से लोग काफी डरे हुए हैं. हाथी अलग-अलग झुंडों में क्षेत्र में घूम रहे हैं, […]

बूढ़ा खमान और कुंदरीझोर में हाथियों के दो झुंड सक्रिय

चाईबासा : बूढ़ाखमान और कुंदरीझोर में जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात बचाया. हाथियों ने लगभग 60 एकड़ में लगी धान की फसल नष्ट कर दिया. हाथियों के आतंक से लोग काफी डरे हुए हैं. हाथी अलग-अलग झुंडों में क्षेत्र में घूम रहे हैं, जिनके दोनों झुंडों में लगभग एक-एक दर्जन हाथी हैं. शाम होते ही झुंड गांव के खेत-खलिहानों में घुस आता है.
हाथियों ने बूढ़ाखमान, जोड़ापोखर, तोड़ांगहातु, कुदाहातु गांवों में उत्पात मचाया. हाथियों की चिंघाड़ से गांव दहल जा रहा है. हाथियों के डर से लोग घरों में दुबके रहते हैं. फसलों की रखवाली कर रहे लोगों को हाथियों ने खदेड़ा, जिसमें कई युवक गिरने से जख्मी हो गये हैं. घायलों में श्रीनिवास तिरिया, सुरधन गागराई, गुरा चातोंबा, चंदो गोप, ओनामो, चांडी गोप, विशु, रोया तिरिया आजि ते नाम शामिल हैं. हाथियों ने सनातन तिरिया, सोमानाथ सिंकू, कानू तिरिया, मधु तिरिया, सोनाराम सिंकू, कृष्णा सिंकू समेत दर्जनों की फसल रौंद दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >