चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय प्रबंधन विद्यार्थियों व शिक्षकों की सुविधा के लिए एक डायरेक्टरी तैयार कर रहा है. विवि ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है.
एक माह में डायरेक्टरी तैयार हो जायेगी. उक्त डायरेक्टरी में विवि के शिक्षक, पदाधिकारी व अन्य कर्मचारियों का संपर्क नंबर दर्ज होगा. इसमें विद्यार्थियों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी रहेगा.
विद्यार्थी किसी तरह की परेशानी होने पर तत्काल विवि से संपर्क कर सकेंगे. डायरेक्टरी में विवि सहित कॉलेज प्रभारियों का संपर्क नंबर दर्ज रहेगा. डायरेक्टरी में नये पाठ्यक्रम का जिक्र होगा.
