टोकलो निवासी का एटीएम कार्ड चोरी, 80 हजार उड़ाये

खासमहल एटीएम से बैलेंस चेक करते हुई घटना प्रमोद शर्मा नामक व्यक्ति के खाते में डाले 40 हजार रुपये चार बार में 10-10 हजार कर निकाले 40 हजार चक्रधरपुर से खासमहाल थाने तक दौड़ रहा पीड़ित चक्रधरपुर : चक्रधरपुर के टोकलो थानांतर्गत बाकीतांपी निवासी रामराइ बांकिरा का एटीएम कार्ड जमशेदपुर में किसी ने चुराकर उसके […]

खासमहल एटीएम से बैलेंस चेक करते हुई घटना

प्रमोद शर्मा नामक व्यक्ति के खाते में डाले 40 हजार रुपये
चार बार में 10-10 हजार कर निकाले 40 हजार
चक्रधरपुर से खासमहाल थाने तक दौड़ रहा पीड़ित
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर के टोकलो थानांतर्गत बाकीतांपी निवासी रामराइ बांकिरा का एटीएम कार्ड जमशेदपुर में किसी ने चुराकर उसके खाते से 80 हजार रुपये निकाल लिये. पीड़ित रामराइ बांकिरा ने बताया कि वह शनिवार सुबह लगभग साढ़े
आठ बजे जमशेदपुर के खासमहल स्थित एसबीआइ के एटीएम में बैलेंस चेक करने गया था. एटीएम में लंबी कतार लगी थी. जब वह बैलेंस चेक कर रहा था, उसके पीछे एक व्यक्ति खड़ा था, जो उस उसे एटीएम ऑपरेट करते देख रहा था. बैलेंस चेक करने के बाद उसने एटीएम कार्ड को पीछे की जेब में रखा तथा एटीएम से निकली रसीद लेकर अपनी बाइक से वहां से चला आया. लगभग एक घंटे के बाद उसके मोबाइल पर लगातार पैसे की निकासी से संबंधित मैसेज आने लगे तब उसने जेब में देखा तो वहां एटीएम कार्ड नहीं था.
एटीएम से पैसे की निकासी होते देख वह पास स्थित एसबीआइ की शाखा में गया तथा खाता को बंद कराने के पश्चात वह परसुडीह थाना पहुंचा. लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मी ने उससे सबूत की मांग कर दी. इसके बाद वह भागते हुए एसबीआइ की चक्रधरपुर शाखा में पहुंचा, जहां उसका खाता है. चक्रधरपुर शाखा से पता चला कि उसके खाते से 40 हजार रुपये एटीएम कार्ड से निकाले गये हैं, जबकि 40 हजार रुपये किसी प्रमोद शर्मा नाम के व्यक्ति के खाते (नं 000000204034817) में ट्रांसफर किये गये हैं. उसके खाते से 10-10 हजार रुपये कर चार बार में हाता स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से निकाले गये हैं.
श्री बांकिरा जब इस घटना की शिकायत करने चक्रधरपुर थाना पहुंचे तो वहां से उन्हें परसुडीह (जमशेदपुर) थाना में जाकर शिकायत दर्ज कराने को कहा गया. रामराइ बांकिरा ने बताया कि वह जमशेदपुर में ठेकेदार में अंडर में कार्य करता है. उसकी गाढ़ी कमाई के पैसे किसी गलत व्यक्ति द्वारा निकाल लिये जाने से वह काफी परेशान है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >