नन्हे-मुन्नों के गीत संगीत ने मन मोहा

ग्राम गणराज्य शिक्षायतन विद्यालय का 5वां वार्षिकोत्सव नोवामुंडी : इटरबालजुड़ी के महाबुरू में संचालित ग्राम गणराज्य शिक्षायतन विद्यालय का 5वां वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया गया. कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि नोवामुंडी के उपप्रमुख ज्योत्सना खिलार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. मौके पर उप प्रमुख ज्योत्सना खिलार ने कहा कि अत्यंत पिछड़े क्षेत्र […]

ग्राम गणराज्य शिक्षायतन विद्यालय का 5वां वार्षिकोत्सव

नोवामुंडी : इटरबालजुड़ी के महाबुरू में संचालित ग्राम गणराज्य शिक्षायतन विद्यालय का 5वां वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया गया. कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि नोवामुंडी के उपप्रमुख ज्योत्सना खिलार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. मौके पर उप प्रमुख ज्योत्सना खिलार ने कहा कि अत्यंत पिछड़े क्षेत्र में इंगलिश मीडियम से बच्चों को प्राथमिक शिक्षा उपलब्ध कराना सराहनीय पहल है. जरूरत है आधारभूत सुविधाएं व संरचना उपलब्ध कराने की. उन्होंने स्कूल के लिए जमीन की व्यवस्था कराने का भरोसा दिलाया. कहा कि बदलते शैक्षणिक परिवेश में बच्चों के लिए अंगरेजी भाषा में प्राथमिक शिक्षा भी जरूरी है.
समाजसेवी ईजहार राही, ग्रामीण मुंडा अजय पूर्ति ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया. कार्यक्रम में छोटे बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. समारोह के दौरान 42 बच्चों के बीच स्कूल बैग का वितरण किया गया. कार्यक्रम में टीएलडीपीएल के वासु एवं रशीद अहमद, धनसिंह केराई, जोटेया तिरिया, यशमति बलमुचु, कृष्णा तिरिया, जोया तिरिया एवं कृष्णा गोप समेत आदि अभिभावक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >