जमीन हथियाने के लिए घर में घुसकर महिला से मारपीट

पीड़िता ने जेठ समेत 11 के खिलाफ हमला करने का मामला दर्ज कराया चाईबासा : अमला टोला निवासी पूनम देवी ने सदर थाने में अपने जेठ, देवर, जेठानी व भतीजा-भतीजी के खिलाफ प्रताड़ना व जान मारने की नीयत से हमला करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. 15 जून दर्ज प्राथमिकी में पूनम ने जेठ नंदलाल […]

पीड़िता ने जेठ समेत 11 के खिलाफ हमला करने का मामला दर्ज कराया

चाईबासा : अमला टोला निवासी पूनम देवी ने सदर थाने में अपने जेठ, देवर, जेठानी व भतीजा-भतीजी के खिलाफ प्रताड़ना व जान मारने की नीयत से हमला करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. 15 जून दर्ज प्राथमिकी में पूनम ने जेठ नंदलाल पोद्दार, सुबोध पोद्दार, देवर प्रदीप पोद्दार, संजय पोद्दार, सोना पोद्दार, भतीजा चिंकु पोद्दार, पिंकी पोद्दार, गोतनी किरण पोद्दार, रेखा पोद्दार, संगीता पोद्दार व प्रिया पोद्दार को नामजद अभियुक्त बनाया है. दर्ज मामले में बताया गया कि वह नि:संतान है. इसके कारण आरोपियों ने उस पर तरह-तरह का आरोप लगाया. पति प्रकाश पोद्दार के विरोध करने पर गाली-गलौज व जान मारने की धमकी देते हैं.
सभी आरोपी कहते हैं कि नि:संतान हो. जमीन हमलोगों के नाम रजिस्ट्री करवाने की धमकी देते हैं. 15 जून की दोपहर लगभग दो बजे वह घर पर अकेली थी. उक्त सभी लोगों ने घर आकर मारपीट की. देवर प्रदीप पोद्दार ने जमीन पर पटक कर उसका ब्लाउज फाड़ दिया. हल्ला सुनकर आसपास के लोग वहां आकर बीच-बचाव किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >