आधुनिक पद्धति से करें खेती, तभी बढ़ेगी आमदनी : विधायक

चक्रधरपुर : प्रखंड के गुलकेड़ा पंचायत स्थित गुड़ासाई फुटबॉल मैदान में नाबार्ड की ओर से जल जीवन है कार्यक्रम के तहत ग्राम स्तरीय बैठक आयोजित की गयी, जिसमें विधायक शशिभूषण समाड, प्रमुख नानकी कुजूर, मुखिया पोंडेराम सामाड समेत किसान मौजूद थे. इस दौरान नाबार्ड के जिला विकास अधिकारी पीपी दत्ता ने केंद्र सरकार से संचालित […]

चक्रधरपुर : प्रखंड के गुलकेड़ा पंचायत स्थित गुड़ासाई फुटबॉल मैदान में नाबार्ड की ओर से जल जीवन है कार्यक्रम के तहत ग्राम स्तरीय बैठक आयोजित की गयी, जिसमें विधायक शशिभूषण समाड, प्रमुख नानकी कुजूर, मुखिया पोंडेराम सामाड समेत किसान मौजूद थे. इस दौरान नाबार्ड के जिला विकास अधिकारी पीपी दत्ता ने केंद्र सरकार से संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों को मिलने वाले लाभों को बताया.

वहीं विधायक ने कहा कि दुनिया डिजिटल की ओर बढ़ रहा है. उसी तरह किसानों को भी अब आधुनिक पद्धति से खेती करनी होगी, तभी आमदनी बढ़ेगी. कार्यक्रम के बाद किसानों द्वारा रैली निकाली गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >