पीएम मोदी की झालमुड़ी के बाद चंपाई सोरेन की माछ-भात खाते तस्वीर वायरल

West Bengal Elections: बंगाल चुनाव प्रचार के बीच झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन की माछ-भात खाते तस्वीर वायरल हो रही है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

प्रताप मिश्रा की रिपोर्ट

West Bengal Elections: पश्चिम बंगाल के पहले चरण के चुनावों में अब सिर्फ दो दिन का समय बचा हुआ है, और बंगाल पर सत्ता के लिए यह जंग नैरेटिव बनाने-बिगाड़ने के दौर में पहुंच चुकी है. परसों झारग्राम से पीएम नरेंद्र मोदी की झालमुड़ी खाते तस्वीर ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा था. इसी क्रम में, झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन की एक तस्वीर कल शाम से वायरल हो रही है, जिसमें वे ‘माछ-भात’ खाते दिख रहे हैं. इस तस्वीर को ममता बनर्जी के उस बयान का जबाब माना जा रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा की सरकार आने पर बंगाल में मीट-मछली और अंडा बैन कर दिया जाएगा. 

एक्स पर किया पोस्ट 

चंपाई सोरेन ने तस्वीर को एक्स पर पोस्ट किया है. इस तस्वीर के कैप्शन में पूर्व सीएम ने लिखा है- पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार के बीच माछ-भात का आनंद लेते हुए. कल शाम पोस्ट हुई यह तस्वीर तुरंत ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और अब तक इसे कई लोगों द्वारा देखा जा चुका है. इसके कमेंट में कई लोगों ने इसे ममता बनर्जी और टीएमसी की राजनीति का बेहतरीन जवाब बताया है. 

तस्वीर को लेकर चर्चा

झारग्राम से लेकर खड़गपुर तक इस तस्वीर की चर्चा हर चौक- चौराहों पर हो रही है. बहरहाल, बंगाल के जनमानस के दिल में बसे झालमुड़ी और माछ-भात जैसे खानपान से नजदीकी दिखा कर भाजपा ने कहीं ना कहीं एक सटीक चुनावी दांव खेला है, जिसका असर भी दिख रहा है. 

23 और 29 अप्रैल को विधानसभा चुनाव

ज्ञात हो कि पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को विधानसभा चुनाव हैं, जिसमें भाजपा और टीएमसी के बीच सीधी टक्कर है. चुनाव का परिणाम 4 मई को आएगा. 

यह भी पढ़ें: JPSC PT में अनुपस्थित रहे 1.06 लाख परीक्षार्थी: आयोग ने जारी किया मॉडल उत्तर, जानें मेंस और इंटरव्यू की संभावित तारीख

यह भी पढ़ें: अक्षय तृतीया पर बाबा बैद्यनाथ का अलौकिक महाशृंगार: सरदार पंडा ने किया दिव्य पूजन, पलंग-पादुका का हुआ दान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >