झारखंड पुरुष हॉकी टीम के लिए हुआ खिलाड़ियों का ट्रायल

झारखंड पुरुष हॉकी टीम के लिए हुआ खिलाड़ियों का ट्रायल

रांची. 24 से 31 जुलाई तक असम में सेकेंड हॉकी इंडिया सब जूनियर ईस्ट जोन महिला व पुरुष हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन किया जाना है. इसके लिए झारखंड टीम के गठन के लिए गुरुवार को पुरुष खिलाड़ियों का चयन ट्रायल मरांग गोमके जयपाल सिंह हॉकी स्टेडियम मोरहाबादी में आयोजित किया गया. इसमें सिमडेगा, खूंटी, गुमला, लातेहार, रांची, हजारीबाग, एनटीएचए सहित झारखंड के अन्य जिले से कुल 135 हॉकी खिलाड़ी शामिल हुए. इनमें से 25 खिलाड़ियों का चयन किया गया. जिनका विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर उनमें से बेहतर 18 खिलाड़ियों को चयनित कर झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा. वहीं महिला वर्ग का चयन ट्रायल शुक्रवार को सुबह 6.30 बजे मोरहाबादी में आयोजित किया जायेगा. हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस चयन ट्रायल में हॉकी झारखंड के कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >