बानो. कोलेबिरा-बानो मुख्य मार्ग पर लचरागढ़ में दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी, वहीं दूसरे सवार को मामूली चोट लगी है. जानकारी के अनुसार दोनों मोटरसाइकिल सवार तेज गति से चल रहे थे. इस बीच लचरागढ़ मुख्य सड़क में दोनों के बीच आपस में टक्कर हो गयी. घटना में टूटीकेल निवासी मुकेश नायक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को बानो सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्रभारी स्वास्थ्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनोरंजन कुमार और स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा घायल का प्राथमिक इलाज किया गया. प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां इलाज के क्रम उसकी मौत हो गयी. दूसरे बाइक सवार को हल्की चोट लगी है, जिसका सीएचसी में ही इलाज किया गया.
दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत
दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत
