सपनों को साकार करने के लिए मेहनत करें : भरत प्रसाद

संत अन्ना स्कूल में 10वीं व 12वीं के छात्रों को दी गयी विदाई

सिमडेगा. संत अन्ना उवि सह इंटर कॉलेज सामटोली में 10वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी भरत प्रसाद व विशिष्ट अतिथि के रूप में कुश बड़ाइक उपस्थित थे. अतिथियों ने विदा हो रहे सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी. मुख्य अतिथि भरत प्रसाद ने कहा कि दोस्तों से बिछड़ने का गम जरूर होता है, लेकिन यही समय नयी उड़ान भरने का होता है. उन्होंने कहा कि माता-पिता के त्याग व संघर्ष के पीछे उनके सपने जुड़े होते हैं, जिन्हें पूरा करना ही सच्ची सफलता है. विद्यार्थियों को माता-पिता व शिक्षकों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करना चाहिए. हाई स्कूल व इंटर कॉलेज के प्राचार्य फादर नीलम राकेश मिंज व प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक फादर प्रदीप केरकेट्टा ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए अनुशासन, परिश्रम और नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने की सलाह दी. कार्यक्रम के दौरान विदा हो रहे छात्रों को फाइल, पेन समेत अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया. समारोह में उपस्थित डेढ़ हजार से अधिक विद्यार्थियों को बिस्कुट का पैकेट व टॉफी वितरित किया गया. मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षकों का अहम योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >