दुर्घटना में पत्नी की मौत, पति घायल

सड़क हादसा

सिमडेगा. सदर थाना के अरानी में बाइक दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गयी, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार जमशेदपुर मानगो निवासी राजू मुंडा अपनी पत्नी रजनी लकड़ा को मतदान करवाने अपनी ससुराल सिमडेगा आया था. मतदान करने के बाद देर शाम दोनों बाइक से खूंटी की तरफ जा रहे थे, तभी अरानी के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. घटना में राजू की पत्नी रजनी की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि राजू गंभीर रूप से घायल हो गया. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >