27 साल से फरार वारंटी गिरफ्तार, जेल
27 साल से फरार वारंटी गिरफ्तार, जेल
सिमडेगा. पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन रेड हंट अभियान के तहत सफलता मिली है. करीब 27 वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी अलेक्जेंडर लकड़ा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. कुरडेग थाना क्षेत्र के खालीजोर निवासी अलेक्जेंडर लकड़ा लंबे समय से फरार था और वर्तमान में रांची के लालपुर थाना क्षेत्र स्थित वर्धमान कंपाउंड धोबी घाट में छिप कर रह रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार वारंटी को 27 अप्रैल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
गांजा तस्करी मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
सिमडेगा. गांजा तस्करी के एक मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला बांसजोर थाना कांड से संबंधित है. इस मामले में पूर्व में खम्हनटांड़ चेकपोस्ट पर बस से 13 किलोग्राम गांजा बरामद कर दो आरोपियों ओमप्रकाश चौधरी और जोखन चौधरी को गिरफ्तार किया गया था. पूछताछ में दोनों ने बताया था कि गांजा ओड़िशा के बौध निवासी प्रकाश पौधा से खरीदा गया था. पुलिस ने तकनीकी सहायता और लगातार छापेमारी के बाद फरार आरोपी प्रकाश पौधा (34 वर्ष) को ओड़िशा के बौध थाना क्षेत्र स्थित मौलसिंगा हाई स्कूल के पास से गिरफ्तार कर लिया. सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.