स्ट्रांग रूम के बाहर सीसीटीवी डिस्प्ले बंद होने पर हंगामा

प्रत्याशियों ने जतायी नाराजगी

सिमडेगा. नगर परिषद क्षेत्र के 20 वार्डों में मतदान संपन्न होने के बाद मतपेटियों को सील कर सिमडेगा कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम में रखा गया है. सभी प्रत्याशियों की उपस्थिति में वज्रगृह को सील किया गया था. मंगलवार को लगभग 12 बजे से ही वज्रगृह परिसर में लगाये गये सीसीटीवी कैमरे का एक डिस्प्ले बंद पाये जाने पर वार्ड पार्षद व अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने सिमडेगा कॉलेज पहुंच कर हंगामा किया. प्रत्याशियों ने डिस्प्ले बंद होने पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाये. उनका कहना था कि पारदर्शिता बनाये रखने के लिए लगाये गये कैमरे का डिस्प्ले बंद रहना संदेह पैदा करता है.

सुरक्षा में संदेह की कोई गुंजाइश नहीं : उपायुक्त

उपायुक्त कंचन सिंह ने बताया कि डिस्प्ले में तकनीकी समस्या आ गयी थी, जिसे तत्काल दुरुस्त कर चालू कर दिया गया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि स्ट्रांग रूम के बाहर व परिसर में सशस्त्र बलों की तैनाती की गयी है तथा सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ है. उपायुक्त ने कहा कि सीसीटीवी कैमरों से लगातार रिकॉर्डिंग हो रही है और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं है. प्रशासन ने प्रत्याशियों से संयम बरतने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >