पेड़ से टकराया अनियंत्रित ट्रक, चालक घायल

पेड़ से टकराया अनियंत्रित ट्रक, चालक घायल

कोलेबिरा. कोलेबिरा गहड़ा नाला के समीप ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिसमें चालक घायल हो गया. उक्त ट्रक नवादा बिहार से कुट्टी लेकर सिमडेगा की ओर जा रहा था. जैसे ट्रक गहड़ा नाला के पास पहुंचा, चालक नवादा निवासी रंजीत कुमार ने नियंत्रण खो दिया. परिणाम स्वरूप ट्रक सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा कर पलट गया. घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक में ही फंस गया, जिसे राहगीरों ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला. राहगीरों ने एंबुलेंस की व्यवस्था कर घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा.

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर निकाली जागरूकता रैली

ठेठईटांगर. प्रखंड के जोराम में शनिवार को पीरामल फाउंडेशन के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया. मौके पर जागरूकता रैली निकाली गयी. मौके पर उपस्थित पीरामल फाउंडेशन के गांधी फेलो तन्नु प्रिया ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से बालक-बालिका में भेद नहीं करने की बात कही. साथ ही शिक्षा में समानता व बाल विवाह के रोकथाम जैसे अन्य मुद्दों पर विशेष चर्चा की. जोराम विद्यालय परिसर से जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली में शामिल लोग मुख्य पथ होते हुए वापस विद्यालय परिसर पहुंचे. मौके पर बालिकाओं के बीच क्विज, कविता, मेरी कहानी, मेरा सपना आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं तथा बेहतर प्रदर्शन करने वाले बालिकाओं को बैज लगा कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में पंचायत की मुखिया कैरोलिना सोरेंग, रोजगार सेविका पुष्पा, वार्ड सदस्य, विद्यालय के शिक्षिकाएं, सहिया दीदी के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >