सिमडेगा में दो बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत, दो घायल

सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि दो युवक घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिये शांति भवन मेडिकल सेंटर बीरू में भर्ती किया गया है.

सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि दो युवक घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिये शांति भवन मेडिकल सेंटर बीरू में भर्ती किया गया है. घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार देर शाम को सिसई निवासी ज्योतिष उरांव 17 वर्षीय बाइक से सिमडेगा में अपने किसी दोस्त से मिलने आया था.

मिलने के बाद देर शाम को अपने घर सिसई गुमला जा रहा था. इसी क्रम में फुलवाटांगर के पास विपरीत दिशा से एक बाइक से सीधी टक्कर हो गयी. विपरीत दिशा से आ रही बाइक में तीन लोग सवार थे. भीषण टक्कर के कारण मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गयी. जबकि दो लोग घायल हो गये.

घायलों को पुलिस ने तत्काल शांति भवन मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है. मृतक में एक शव की पहचान सिसई निवासी ज्योतिष उरांव के रूप में की गयी है. जबकि दूसरे शव की पहचान नहीं हुई है. दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >