रंगदारी मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, जेल

रंगदारी मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, जेल

सिमडेगा. जलडेगा थाना क्षेत्र में उग्रवादी के नाम पर रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. इस संबंध में ढिंगुरपानी पापरापानी निवासी रोशन किस्पोटा ने थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज करायी थी. आवेदन में कहा गया है कि 30 मार्च को दोपहर दो बजे उनकी पत्नी असरीता बरला के मोबाइल नंबर 7894953396 पर मोबाइल नंबर 6305313127 से फोन कर रुपये की मांग उग्रवादी के नाम पर की गयी. रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गयी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कांड दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अभियुक्तों में खरवागढ़ा गंझूटोली निवासी जितेंद्र नायक तथा थानापली, थाना मनोहरपुर निवासी यशवंत महतो उर्फ छोटू शामिल हैं. एसडीपीओ बैजू उरांव ने बताया कि दोनों आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया. छापेमारी दल में ओपी प्रभारी पुअनि सजल धान, पुअनि कुंदन कुमार राव व सअनि दुर्योधन उरांव शामिल थे.

पिकअप वैन की टक्कर से दो युवक घायल, एक गंभीर

बानो. प्रखंड के गिरदा ओपी क्षेत्र अंतर्गत हुरदा पाहनटोली स्थित बिरसा चौक के समीप शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गये. दुर्घटना में हुरदा पाहनटोली निवासी नवीन बरला गंभीर रूप से घायल हो गये,जबकि दूसरे युवक को मामूली चोट लगी है. घटना के बाद ग्रामीणों ने दोनों घायलों को हुरदा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद नवीन बरला की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही गिरदा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को जब्त कर लिया. हालांकि चालक घटना के बाद वाहन छोड़ कर फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >